Site icon Dainik Savera Times

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता Tim Curry का 80 वर्ष की आयु में हुआ निधन

tim carry

लॉस एंजिल्स: हॉरर-कॉमेडी स्टेज शो ‘द रॉकी हॉरर शो’ से ख्याति हासिल करने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता टिम करी का 80 साल का उम्र में निधन हो गया। ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल, 1948 को चेशायर के ग्रामीण इलाके ग्रैपेनहॉल में जन्मे करी 1970 के दशक में हॉरर-कॉमेडी स्टेज शो ‘द रॉकी हॉरर शो’ और इसके फ़िल्मी वर्शन “द रॉकी पिक्चर शो” के शानदार अभिनेता के तौर पर स्थापित हुए थे। करी की लंबे समय से मैनेजर रहीं मार्सिया हर्वित्ज़ ने ‘वैरायटी’ को बताया कि टोलुका लेक स्थित घर पर उनका निधन हुआ। मौत की वजह के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है, हालांकि 2012 में गंभीर स्ट्रोक के बाद से करी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बहुमुखी ब्रिटिश अभिनेता, गायक और वॉइस आर्टिस्ट ने डे-टाइम एमी अवॉर्ड के साथ-साथ टोनी और ओलिवियर अवॉर्ड भी जीते थे। 70 के दशक के आखिर में “रॉकी हॉरर” की लोकप्रियता के चरम पर करी ए एंड एम रिकॉर्ड्स से जुड़े और तीन रॉक एल्बम रिकॉर्ड किए, जिनमें फियरलेस (नंबर 53, 1979) और “सिम्प्लिसिटी” (नंबर 112, 1981) शामिल हैं।

इसके अलावा, आधे सदी से भी लंबे अपने करियर में करी ने साबित किया कि वे सिर्फ़ एक तरह के रोल तक सीमित नहीं थे। उन्होंने देश भर में आधी रात को होने वाली “रॉकी हॉरर” स्क्रीनिंग में हज़ारों ‘टाइम वार्प’ डांस परफॉर्मेंस को बढ़ावा दिया और हमेशा इसके मुख्य चेहरे बने रहे।

करी ने 1968 में अपने करियर की शुरुआत एक स्टेज एक्टर के तौर पर की और अमेरिकन ट्राइबल लव रॉक म्यूजिकल कहे जाने वाले शो हेयर के लंदन प्रोडक्शन में काम किया। 70 के दशक के मध्य तक, रॉकी हॉरर से स्टारडम मिलने से पहले उन्होंने रॉयल कोर्ट थिएटर सिटिज़न थिएटर और अन्य कंपनियों में शेक्सपियर, ब्रेख्त, बुचनर और स्टॉपर्ड के नाटकों में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Exit mobile version