Site icon Dainik Savera Times

Famous Model Tania Singh: मशहूर मॉडल Tanya Singh ने किया सुसाइड, कमरे में मिली लाश

सूरत: मशहूर मॉडल तान्या सिंह ने कल रात अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली है। करीब दो सालों से तान्या सिंह मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी। मॉडल तान्या सिंह की सुसाइड की खबर सुनकर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरत के पॉश इलाके वेसु में रहले वाली फैशन डिजाइनर और मॉडल 28 वर्षीय तान्या सिंह ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली ये खबर सुनने के बाद तान्या के परिजन बदहोश हो गए । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच से ऐसा पता चला कि तान्या सिह ने आत्महत्या करने से पहले भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से लास्ट कॉल की थी। तान्या के फोन से अभिषेक शर्मा और तान्या सिंह की काफी सारी तस्वीरें मिली हैं जो कि काफी पर्सनल फोटोज है।

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के बाद तान्या का फोन चेक किया गया जिसमें काफी राज छिपे हैं। सूरत की उभरती मॉडल तान्या सिंह ने आत्महत्या करने से पहले आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर अभिषेक कुमार से बात की थी। जो कि तान्या के बेहद करीबी दोस्त है। आत्महत्या के समय तान्या के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए समन भेजकर मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही है। अब देखना होगा कि आगे पुलिस का क्या कहना है?

Exit mobile version