Site icon Dainik Savera Times

मशहूर टीवी एक्टर ‘Rituraj Singh’ का हुआ निधन, 59 साल की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा!

डर, बाजीगर, बद्रीनाथ की दुलहनिया जैसी फिल्मों और कई टीवी शोज में काम करने वाले एक्टर रितुराज सिंह इस दुनिया में नहीं रहे। 59 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। उनके दोस्त अमित बहल ने एक मीडिया हाउस से उनकी मौत की पुष्टि की और बताया कि उन्हें पैंक्रियाज से जुड़ी दिक्कत भी हुई थी।

जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। रितुराज की मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक है। रितु आशिकी, मेरी आवाज ही पहचान है, तड़प, बद्रीनाथ की दुलहनिया, सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसके साथ ही रितुराज ने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दीया और बाती हम, हिटलर दीदी, सीआईडी, श्शश कोई है और 90 के दशक के सीरियल्स बनेगी अपनी बात और तोल मोल के बोल जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। वह शाहरुख खान के साथ डर और बाजीगर में भी काम कर चुके हैं।

Exit mobile version