Site icon Dainik Savera Times

फेमस टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का हुआ निधन

फेमस टीवी और मूवीज एक्ट्रेस नीलू कोहली को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार हरमिंदर पूरी तरह स्वस्थ थे और शुक्रवार दोपहर गुरुद्वारे भी गए थे। वापस लौटने के बाद वह बाथरूम गये थे और वहीं गिर पड़े। घर में सिर्फ हेल्पर था और उसी ने ही सबसे पहले देखा था। जानकारी के लिए बता दें के बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नीलू की एक दोस्त ने एक्ट्रेस के पति की मौत को कंफर्म किया, उन्होंने बताया उस समय हेल्पर घर पर मौजूद था और वह लंच तैयार कर रहा था। वह हरमिंदर के बाथरूम से लौटने का इंतजार कर रहा था ताकि उन्हें लंच सर्व कर सके। हालांकि काफी टाइम बाद भी जब हरमिंदर बाथरूम से नहीं निकले तो हेल्प ने बेडरूम में जाकर चेक किया। उन्हें वहां न पाकर उसने बाथरूम की चेक किया तो हरमिंदर वहां गिरे पड़े मिले। एक्ट्रेस की फ्रेंड ने ये भी बताया कि हरमिंदर को डायबिटीज थी लेकिन वे पूरी तरह हेल्दी थे और सब कुछ अचानक हुआ। इस खबर से पूरी इंडस्टी और लोग काफी शौक में हैं।

 

Exit mobile version