Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट की झलक पाने के लिए ट्रक की छत पर चढ़े फैंस, सिंगर शेयर की मजेदार तस्वीर

December 10, 2024

दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट की झलक पाने के लिए ट्रक की छत पर चढ़े फैंस, सिंगर शेयर की मजेदार तस्वीर

मुंबई: पंजाबी सिंगर और स्टार दिलजीत दोसांझ ने रविवार को इंदौर में परफॉर्म किया। इस दौरान उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके फैंस उन्हें और उनके शो को देखने के लिए एक ट्रक की छत पर चढ़ते नजर आए।

दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर यह वीडियो पोस्ट किया। इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग वेन्यू के बाहर खड़े एक ट्रक की छत पर चढ़ गए हैं। बैकग्राउंड में उनका पॉपुलर गाना किन्नी किन्नी भी बज रहा था। इस वीडियो के साथ दिलजीत ने लिखा,इंदौर। फैन पिट (रॉन्ग इमोजी), ट्रक पिट (करेक्ट इमोजी)।

Latest and Breaking News on NDTV

यह पहली बार नहीं है जब फैंस ने इस तरह उनकी परफॉर्मेंस देखी हो। नवंबर में जयपुर के उनके कॉन्सर्ट के दौरान कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स ने अपने पीजी की बालकनी से उनका शो देखा था। वहीं, अहमदाबाद में कुछ लोग पास के होटल की बालकनी से उनके कॉन्सर्ट का मजा ले रहे थे। दिलजीत का दिल-लुमिनाटी टूर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में खत्म होगा, इसके पहले वे चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे।

इंदौर के शो में दिलजीत ने टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, कई लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मेरे कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक में बिक रहे हैं। लेकिन इसमें मेरा क्या दोष? अगर कोई 10 रुपये का टिकट खरीदकर 100 रुपये में बेचता है, तो इसमें आर्टिस्ट की क्या गलती है?

इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी की एक कविता सुनाई, मेरे हुजरे में नहीं और कहीं पर रख दो, आसमाँ लाए हो ले आओ ज़मीं पर रख दो, अब कहां ढूंढने जाओगे हमारे क़ातिल, आप तो क़त्ल का इल्ज़ाम हमीं पर रख दो।

दिलजीत ने आगे कहा, मीडिया वाले जितना चाहें मुझ पर आरोप लगाएं, मुझे बदनाम होने का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नई बात नहीं है। भारत में सिनेमा के दौर से ही टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग होती आई है। सिर्फ तरीके बदल गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें