Site icon Dainik Savera Times

OM के ट्रेलर में धनुष का फुल ऑन मास अवतार, साई पल्लवी का खूंखार अंदाज़ देख चौंके फैंस

Fans left stunned by Dhanush’s full-on mass

Fans left stunned by Dhanush’s full-on mass

एंटरटेनमेंट डेस्क: राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म ओ एम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड में श्रीलीला भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ओ एम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को राजकुमार पेरियासामी की इस एक्शन ड्रामा की दुनिया की पहली झलक दिखाता है। शानदार दृश्य, बड़े पैमाने पर फिल्माए गए एक्शन दृश्य और जबरदस्त टकराव की झलकियां इस बात का इशारा कर रही हैं कि फिल्म बड़े पर्दे पर एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

ट्रेलर में धनुष अपने चिर-परिचित अंदाज़ में फुल ऑन मास अवतार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं ममूटी अपनी खामोश लेकिन दमदार मौजूदगी से पर्दे पर पूरा दबदबा कायम करते हैं। साई पल्लवी आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी के किरदार में अपने तीखे और बेखौफ अंदाज़ की झलक दिखाती हैं, जबकि श्रीलीला ट्रेलर में थोड़ी हल्की-फुल्की ऊर्जा और ताजगी लेकर आती हैं।

साई अभ्यंकर का दमदार संगीत ट्रेलर की जान बना हुआ है, जो एक तरफ रोमांच और तनाव को बढ़ाता है, तो दूसरी तरफ जबरदस्त एक्शन दृश्यों को और भी प्रभावशाली बनाता है। ट्रेलर से पहले फिल्म के संगीत संग्रह के तीन गाने ‘अलाका लूवा’, ‘वीझा वीरा’ और ‘सेन्जुदारे’ रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है।

ट्रेलर को लेकर आरटेक स्टूडियोज की निर्माता श्रद्धा अग्रवाल कहती हैं, “ट्रेलर के जरिए अब दर्शकों को आखिरकार उस दुनिया की झलक मिलेगी, जिसे राजकुमार सर ने रचा है और यह भी समझ आएगा कि बड़े पर्दे पर ओ एम का अनुभव कैसा होने वाला है। यह देखना बेहद शानदार रहा है कि फिल्म के संगीत को दुनियाभर के श्रोताओं का इतना प्यार मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि ट्रेलर इस उत्साह को और बढ़ाएगा और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को ओ एम की इस दुनिया से जोड़ेगा।”

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रांस अहम भूमिकाओं में हैं। श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग द्वारा आरटेक स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ओ एम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Exit mobile version