मुंबई : सोशल मीडिया पर उत्साह का माहौल बना हुआ है क्योंकि फैंस नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान के आइकॉनिक किरदारों की वायरल तस्वीरों को लेकर अपनी दीवानगी दिखा रहे हैं। नेटिज़न्स साइड-बाय-साइड तुलना करते हुए तस्वीरें साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इरफान खान के यादगार किरदारों की नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ समानताओं के माध्यम से तुलना की जा रही है। दिख रहे इस जुनून ने फैंस के बीच इस इच्छा को जन्म दिया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी शायद सभी द्वारा बेहद पसंद किए जाने वाले किरदारों को, जिन्हें पहले इरफान खान निभा चुके हैं, उन्हें दुबारा जिंदा कर सकें।
इन तस्वीरों ने पुरानी यादों और प्रशंसा की लहर पैदा कर दी है, क्योंकि लोग इरफान के कभी ना भूलने वाली एक्टिंग को याद कर रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं, इसके साथ ही दोनों एक्टर्स द्वारा अपने काम में लाई गई प्रभावशाली बहुमुखी प्रतिभा और गहराई पर भी लोगों ने जोर दिया है।
आइए देखें कि नेटिज़न्स ने क्या कहा :
एक यूजर ने लिखा, “OMG, इन तस्वीरों में नवाजुद्दीन इरफान बने नजर आ रहे हैं?
हम उन्हें इरफान जैसी भूमिकाओं में देखना चाहते हैं! ”
OMG, Nawazuddin as Irrfan in these pictures? 🧐 We want to see him in Irrfan-like roles! 🥰🥰 pic.twitter.com/XYKJ1T7t5q
— antardhyaan ⍀ (@antardhyaan) July 18, 2024
एक दूसरे यूजर ने लिखा है “क्या मैंने अभी नवाजुद्दीन को इरफान के रूप में देखा? 🤨 हमें सच में इस क्रॉसओवर की जरूरत है !”
Did I just see Nawazuddin as Irrfan 🤨 We really need this cross- over for sure ! pic.twitter.com/43kkaqpACc
— Rajbir Kr. Mandal (@Unrealistic____) July 18, 2024
एक अन्य ने लिखा है, “इरफान बने नवाजुद्दीन की ये तस्वीरें कमाल की हैं! हमें इरफान जैसी भूमिकाओं में उनकी जरूरत है! 😈😻”
These pictures of Nawazuddin as Irrfan are amazing! We need him in Irrfan-like roles! 😈😻 pic.twitter.com/4i0f6226hO
— Ashok Bhati (@AshokBhati_) July 18, 2024
एक और लिखा है “इन तस्वीरों में नवाजुद्दीन को इरफान के रूप में देखना भूल नहीं सकते। उन्हें भी ऐसी ही भूमिकाएं निभानी चाहिए! 🤓”
Can’t get over Nawazuddin as Irrfan in these pictures. He must play similar roles! 🤓 pic.twitter.com/HxtsIva5uI
— Khushi Borana (@iKhushi_Borana) July 18, 2024
जबकि एक यूजर लिखता है, “वाह, नवाजुद्दीन इरफान की नकल कर रहे हैं! 😍😍 वह इरफ़ान जैसे किरदारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट होंगे।”
Wow, Nawazuddin channeling Irrfan 😍😍 He’d be perfect for Irrfan-like characters! 🥳 pic.twitter.com/T3ieb898q6
— Khushi (@iKhushi_) July 18, 2024
जज्बा सभी का लगभाग एक जैसा ही है, जहां फैंस अपने पसंदीदा इरफान की भूमिकाओं को उत्सुकता से शेयर कर रहे हैं और अटकलें लगा रहे हैं कि नवाजुद्दीन उन्हें कैसे निभा सकते हैं। लंचबॉक्स में विचारशील ‘साजन फर्नांडिस’ से लेकर हैदर में रहस्यमय ‘रूहदार’ तक, इन संभावनाओं ने मूवी फैंस के बीच लाइवली डिस्कशन को जन्म दिया है।
