Site icon Dainik Savera Times

फैंस ने Siddharth Anand से ‘पठान 2’ का निर्देशन करने की गुजारिश की

मुंबई : साल 2023 की शुरु आत डायरैक्टर सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ के साथ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के साथ हुई थी, वहीं 2024 की शुरु आत ‘फाइटर’ के 2024 की पहली हिट के रूप में हुई। अब, अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘पठान’ का सीक्वेल आने वाला है।

खबरें हैं कि फिल्म इस साल फ्लोर पर जाएगी, लेकिन सिद्धार्थ आनंद इसका डायरैक्शन नहीं करेंगे। आनंद का अप्रोच बहुत स्पष्ट रहा है, सीक्वेल का निर्देशन नहीं करना बल्किअपनी बेहतरीन सिनेमाई विजन के साथ फ्रैंचाइजी बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके बावजूद, फैंस उनसे उनकी ब्लॉकबस्टर हिट ‘पठान’ के सीक्वेल का निर्देशन करने की गुजारिश कर रहे हैं।

Exit mobile version