Site icon Dainik Savera Times

फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी शाहिद कपूर-कृति सैनन की फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सैनन की फिल्म 09 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।शाहिद कपूर और कृति सैनन पहली बार साथ काम करते नजर आयेंगे।दिनेश विजान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है। मेकर्स ने इस फिल्म को अगले साल वैलेंटाइन वीक में रिलीज करने की घोषणा की है।

इसके पहले फिल्म की रिलीज डेट 08 दिसंबर, 2023 तय की गई थी। शाहिद-कृति की प्रेम कहानी वाली इस फिल्म के राइटर अमित जोशी और अराधना शाह हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और ज्योति देशपांडे कर रहे हैं। यह फिल्म 09 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें पढ़े : फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी शाहिद कपूर-कृति सैनन की फिल्म

Exit mobile version