Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खत्म हुआ फैंस का इंतजार…जल्द ही रिलीज होगा Singham Again का ट्रेलर, Rohit Shetty ने शेयर किया प्रोमो वीडियो

October 6, 2024

खत्म हुआ फैंस का इंतजार…जल्द ही रिलीज होगा Singham Again का ट्रेलर, Rohit Shetty ने शेयर किया प्रोमो वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर 07 अक्टूबर को रिलीज होगा। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। प्रोमो में रोहित शेट्टी का वॉयस ओवर भी नजर आ रहा है,जिसमें वह कॉप्स यूनिवर्स को मिले फैंस के प्यार का शुर्किया करते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी सभी फिल्मों के किरदार नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो में रोहित शेट्टी कह रहे हैं, हमनें शुरूआत की, आपने हौंसला बढ़ाया। हमने दिल से मेहनत की ,आपने गले से लगाया। जब सब डरे हुए थे तब आपने हीं साथ निभाया। हमारे इस यूनिवर्स को आपने हीं परिवार बनाया। और त्यौहार तो परिवार के साथ मनाया जाता है, तो मिलते है इस दीवाली। प्रोमो वीडियो के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ट्रेलर आउट टुमॉरो..सिंघम अगेन।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Rohit Shetty (@itsrohitshetty) द्वारा साझा की गई पोस्ट


प्रोमो झलक को शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा,‘त्योहार तो परिवार के साथ ही मनाया जाता है। मिलते हैं इस दीवाली। रोहित शेट्टी की निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अजरुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे नजर आयेंगे। यह फिल्म 01 नवंबर को दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें