Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड की नई पीढ़ी Junaid Khan और Khushi Kapoor के साथ काम पर फराह खान ने साझा किया अपना अनुभव

January 25, 2025

बॉलीवुड की नई पीढ़ी Junaid Khan और Khushi Kapoor के साथ काम पर फराह खान ने साझा किया अपना अनुभव

मुंबई : कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनीं फराह खान ने हाल ही में कहा कि आज के नए सितारों के साथ काम करना उनके लिए एक इमोशनल अनुभव है क्योंकि ये उन बड़े सितारों के बच्चे हैं, जिनके साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में काम किया था। उन्होंने बताया कि जब वह इन स्टार किड्स को परफॉर्म करते हुए देखती हैं, तो उन्हें उनके पेरेंट्स के साथ बिताए गए दिन याद आ जाते हैं।

फराह खान ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर को कोरियोग्राफ करने के अनुभव पर बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था क्योंकि मुझे याद है, जब मैंने आमिर के साथ जो जीता वही सिकंदर में काम किया था, उसी दौरान जुनैद का जन्म हुआ था। हम सभी मंसूर और बाकी दोस्तों के साथ उनके घर उन्हें बधाई देने गए थे। श्रीदेवी के साथ भी मेरा खास रिश्ता था। मैं श्रीदेवी, बोनी और पूरे कपूर परिवार के काफी करीब थी। मेरे लिए उनके बच्चों के साथ काम करना बेहद खास और खूबसूरत अनुभव था।”

फराह ने आगे कहा, “यह अजीब सा लगता है कि मैं इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में हूं। मुझे ऐसा महसूस नहीं होता, लेकिन जब मैं इन लोगों के साथ शूट करती हूं, तो एहसास होता है कि, ओह माय गॉड, मैंने अपने करियर की शुरुआत आमिर के साथ की थी और अब मैं उनके बेटे को कोरियोग्राफ कर रही हूं।”

लवयापा, जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है।

इस वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्यार की इस जादुई सफर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए।

ये भी पढ़ें: ‘तिलक हटाने से इनकार किया तो नौकरी से निकाला’, युवक का लेंसकार्ट पर आरोप 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें