Site icon Dainik Savera Times

Farhan Akhtar ने फिल्म ‘120 Bahadur’ के सेट से BTS तस्वीर की शेयर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ के सेट से सोशल मीडिया पर बीटीएस तस्वीरे शेयर की हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने फिल्म ‘120 बहादुर’ की घोषणा की है। फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फरहान अख्तर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह यानी पीवीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी कहती है। यह मिलिट्री एक्शन फिल्म 1962 के इंडो-चाइना वॉर के दौरान की कहानी है और रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है। फराहन अख्तर ने इस फिल्म के सेट से बीटीएस फोटो शेयर किया है। फरहान इस फिल्म में सेना के अधिकारी मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को रजनीश राजी घई निर्देशित कर रहे है। फरहान अख्तर ने जो फोटो शेयर की है वह लद्दाख की वादियों की है। फोटो में फिल्म के क्रू मेंबर्स सेट पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा,क्रू एट वर्क।

Exit mobile version