Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Farhan Akhtar का नया सिंगल ‘Reach for the Stars’ 29 अगस्त को होगा रिलीज

August 23, 2024

Farhan Akhtar का नया सिंगल ‘Reach for the Stars’ 29 अगस्त को होगा रिलीज

मुंबई : फरहान अख्तर इंडस्ट्री के उन ओरिजनल मल्टी-टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने हमेशा अपने स्किल से दर्शकों को इंप्रेस किया है। एक टॉप डायरेक्टर होने से लेकर एक कमाल के एक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर और सिंगर तक, उन्होंने अपनी सभी भूमिकाओं में लगातार शानदार तरीके से परफॉर्म किया है। ऐसे में अब, फरहान अख्तर अपने नए सिंगल ‘रीच फॉर द स्टार्स’ की घोषणा करते हुए बेहद एक्साइटेड हैं, जो 29 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है।

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपने नए सिंगल ‘रीच फॉर द स्टार्स’ का पोस्टर शेयर किया है और इसमें वह हमेशा की तरह शानदार नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए आगे कैप्शन में लिखा है: -“हे.मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरा नया सिंगल जिसका टाइटल ‘रीच फॉर द स्टार्स’ 29 अगस्त को रिलीज हो रहा है। रिलीज के लिंक्स को प्री सेव करने के लिए bio में देखें। हैप्पी लिसनिंग🤘🏾 हैप्पी शेयरिंग”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

हम सभी फरहान अख्तर की स्क्रीन पर परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन उनके म्यूजिक एल्बम और भी खास हैं। ऐसे में हम सभी को बिना किसी शक ‘रीच फॉर द स्टार्स’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट पर, फरहान अख्तर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म डॉन 3 की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं और इसके 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें