Site icon Dainik Savera Times

फैशन प्रौद्योगिकी मंच LehLah ने Athiya Shetty को घोषित किया ब्रांड एंबेसडर

मुंबईः फैशन प्रौद्योगिकी मंच लेहलाह ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन दिग्गज अथिया शेट्टी को नया ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। कंपनी ने बयान में कहा कि अथिया को लेकर पहला वीडियो अभियान शुरू किया गया है। लेहलाह ऐप के जरिये एक क्लिक के साथ निर्माता की सामग्री से जुड़े उत्पादों को सीधे खरीदा जा सकता है। इसकी मदद से कई खाते बनाने या कई मंचों पर जाने की जरूरत खत्म हो जाती है।

लेहलाह की संस्थापक आशना रुइया ने कहा, कि ‘हम अथिया शेट्टी के साथ अपना पहला ब्रांड अभियान शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। हमारा अभियान ऑनलाइन खरीदारी को बदलने के लिए लेहलाह की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

Exit mobile version