Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिता और बेटी के अटूट बंधन पर बनीं ये 7 बेहतरीन फिल्में, फादर्स डे पर जरूर देखें

June 20, 2026

पिता और बेटी के अटूट बंधन पर बनीं ये 7 बेहतरीन फिल्में, फादर्स डे पर जरूर देखें

एंटरटेनमेंट डेस्क : हाल ही में रिलीज़ हुए ‘द इंडिया स्टोरी’ के पोस्टर में श्रेयस तलपड़े अपनी कैंसर पीड़ित बेटी को गोद में उठाए भावुक अंदाज़ में नज़र आए, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह फिल्म देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसी गंभीर समस्या और उसके आम लोगों के जीवन पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभाव को उजागर करती है।

साथ ही, इसकी भावनात्मक कहानी एक ऐसे पिता के संघर्ष को भी सामने लाती है, जो कैंसर से जूझ रही अपनी बेटी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। पिता-बेटी के अटूट प्रेम, त्याग और अटूट विश्वास को बेहद संवेदनशीलता के साथ पेश करती यह फिल्म चेतन डीके के निर्देशन में बनी है और 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

गौरतलब है कि ‘द इंडिया स्टोरी’ की तरह बॉलीवुड ने भी कई ऐसी यादगार फिल्में दी हैं, जिन्होंने पिता-बेटी के रिश्ते को बेहद संवेदनशील और खूबसूरत अंदाज़ में पर्दे पर पेश किया है। तो आइए एक नज़र डालते हैं उन 7 हिंदी फिल्मों पर, जिन्होंने अपने प्यार, त्याग, मार्गदर्शन और दोस्ती से भरे इन रिश्तों से दर्शकों का दिल छू लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें