Site icon Dainik Savera Times

फिल्म अदाकार Ajay Devgn ने प्राचीन श्री काली देवी मंदिर पटियाला में माथा टेका

पटियाला: हिंदी फिल्म जगत के अदाकार अजय देवगन ने मंगलवार शाम के समय पटियाला के प्राचीन में ऐतिहासिक श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका। वह माथा टेकने के लिए शाम करीब 5 बजे मंदिर में आए थे। जैसे ही वह मंदिर के दरबार में आए तो उनके प्रशंसक उन्हें देखने के लिए एकित्रत हो गए। मंदिर में आए अजय देवगन ने काले रंग की शर्ट और ब्राउन रंग की पैंट पहनी हुई थी। माथा टेकने के वक्त मंदिर के पुजारी ने उनको माता श्री काली देवी के चरणों में रखे फूल बतौर आशीर्वाद में दिए। उसके बाद अजय देवगन ने मंदिर की परिक्र मा की और पिछले हिस्से में स्थित बाबा भैरवनाथ मंदिर में भी माथा-टेका। माथा टेकने के वक्त उनके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

Exit mobile version