Site icon Dainik Savera Times

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत श्री राम जन्म भूमि पहुंच कर किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, बोलीं, ‘आज मैं राममयीहूँ’

अयोध्या। अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर भगवान राम का दर्शन व पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने प्रभु राम के बाल रूप रामलला के दर्शन किये और उनसे आशीर्वाद मांगा। कंगना ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी जनता के बीच साझा की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं का सदियों पुराना संघर्ष है और हमारी पीढ़ी इस दिन को देख पा रही है। कंगना ने एक्स पर लिखा कि आज मैं राममयीहूँ। राम जन्मभूमि दर्शन करने जा रही हूँ। जय श्री राम। बता दें कि कंगना लखनऊ से कार से अयोध्या पहुंची हैं।

Exit mobile version