Site icon Dainik Savera Times

फिल्म ‘Animal’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस में कमाए 660 करोड़ रुपये

मुंबई : एक्शन फिल्म ‘एनिमल’ ने गत नौ दिनों में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 660 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। रणबीर कपूर अभिनीत और संदीप रेड्डी वंगा निर्देशित ‘एनिमल’ को एक दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलयालम में रिलीज की गई थी।

निर्माता घराने टी सीरिज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘एनिमल’ की कमाई साझा की। इसके मुताबिक फिल्म ने पूरी दुनिया में 660.89 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रशमिका मंदान्ना, तृप्ति दिमरी, सुरेश ओबराय और प्रेम चोपड़ा ने भूमिका निभाई है।

 

Exit mobile version