Site icon Dainik Savera Times

फिल्म बेबी जॉन: गुस्सैल अवतार में दिखेंगे वरूण धवन, इस दिन होगी रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन की आने वाली फिल्म बेबी जॉन का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘बेबी जॉन’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। ‘बेबी जॉन’ के नए मोशन पोस्टर में वरुन धवन खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में खून से लथपथ वरुण धवन का गुस्सैल अवतार साफ दिखाई दे रहा है। वरुण ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि ‘बेबी जॉन’ का टीजर थिएटर्स में रिलीज होगा। वरुण धवन ने लिखा, ‘क्या आप तैयार हैं, ‘बेबी जॉन’ एक्सक्लूसिव, ‘बेबी जॉन’ टेस्टर कट देखना न भूलें, सिर्फ 01 नवंबर से सिनेमाघरों में।

Exit mobile version