Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक हफ्ते के भीतर फिल्म “Bawaal” ने पार किए 7 मिलियन व्यूज

July 25, 2023

एक हफ्ते के भीतर फिल्म “Bawaal” ने पार किए 7 मिलियन व्यूज

मुंबईः वरुण धवन और जान्हवी कपूर को फिल्म बवाल के लिए काफी सराहना मिल रही है। एक मीडिया काउंसलिंग फॉर्म के मुताबिक, रिलीज के पहले सप्ताह के भीतर ही, फिल्म ने सात मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं और एक बड़ी हिट के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।फिल्म की शानदार कहानी एक रिश्ते के भीतर अनुभव की जाने वाली चुनौतियों को दर्शाती है, जो अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) की कहानी को खूबसूरती से बुनती है।

उनकी प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। कहानी, परफॉर्मेंस, प्रोडक्शन डिजाइन और निर्देशन ने प्रशंसा अजर्ति की है। फिल्म अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्की पिर्स के सहयोग से साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मति है।

फिल्म का निर्देशन बहुप्रशंसित नितेश तिवारी ने किया है, जो दंगल, चिल्लर पार्टी और छिछोरे जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बवाल वर्तमान में भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें