Dainik Savera Times

“Dhurandhar” ने दूसरे दिन मचाई धूम, की ₹33.10 करोड़ की धमाकेदार कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क: जियो स्टूडियोज़ × B62 स्टूडियोज़ की यह जॉनर-बेंडिंग स्पाई–गैंगस्टर एक्शन एंटरटेनर, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है, ज़बरदस्त सकारात्मक वर्ड ऑफ़ माउथ और आलोचकों की सर्वसम्मत सराहना के चलते शानदार ग्रोथ दर्ज कर रही है।

दर्शकों में इस महा-एंटरटेनर को देखने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, और गैंगस्टर-स्टाइल स्पाई-एक्शन जॉनर पर इसकी अनोखी और मास्सी पेशकश ने साफ़ तौर पर सिनेप्रेमियों की कल्पना पर कब्ज़ा कर लिया है।

Day 1: 28.60 करोड़
Day 2: 33.10 करोड़
Total: 61.70 करोड़ NBOC (India)

Exit mobile version