Site icon Dainik Savera Times

“फिल्म इंडस्ट्री मेरे साथ बहुत एक्सपेरिमेंट करती है, लीड और सपोर्टिंग रोल में अंतर नहीं “: Jackie Shroff

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ का कहना है कि वह कभी लीड और सपोर्टिंग रोल में अंतर नहीं करते हैं। जैकी श्राफ को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये चार दशक हो गये हैं। जैकी श्राफ ने बताया कि उन्होंने कभी किसी रोल के लिए मना नहीं किय है। जैकी श्राफ ने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री मेरे साथ बहुत एक्सपेरिमेंट करती है क्योंकि शायद फिल्ममेकर जानते हैं कि मैं कभी किसी किरदार के लिए न नहीं कहता। मैं कभी लीड रोल और छोटे रोल में अंतर नहीं करता।

फिल्म देवदास में लीड रोल शाहरुख का था पर मुझे चुन्नीलाल का किरदार मिला जो बेहतरीन था। वहीं मिशन कश्मीर में संजय दत्त और ऋतिक रोशन दोनों हीरो थे और मैं एक बुरे आदमी का किरदार निभा रहा था जिसमें मेरे सिर्फ सात सीन थे।’

जैकी श्राफ ने कहा,“मैं हमेशा एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार रहता हूं। मुझे ये कभी परेशान नहीं करता कि मैं हीरो नहीं हूं। मैं ये सोचता हूं मैं किसी फिल्म का हिस्सा हूं ये ज्यादा जरूरी है।” जैकी श्रॉफ इन दिनों फिल्म बाप में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल और संजय दत्त की भी अहम भूमिका है।

Exit mobile version