Dainik Savera Times

Movie Review: ‘Prem Keetanu’ फिल्म को चाहिए था बेहतर ट्रीटमेंट, प्रमोशन और पब्लिसिटी स्ट्रैटेजी की भी रही कमी

Movie Review 'Prem Keetanu’

एंटरटेनमेंट डेस्क: वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ कॉलेज जीवन, दोस्ती, प्यार और युवा उम्र की उलझनों को बेहद साधारण और घिसे-पिटे रोमांटिक-कॉमेडी अंदाज में पेश करती है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म की कहानी विशाल (वीर पहाड़िया) के इर्द-गिर्द घूमती है। विशाल कॉलेज का एक ऐसा लड़का है, जिसे पढ़ाई से ज्यादा मस्ती, दोस्तों के साथ घूमना-फिरना और छोटी-मोटी लड़ाइयों में दिलचस्पी है। उसका किरदार काफी सतही और गैर-जिम्मेदार नजर आता है। उसकी जिंदगी तब एक नया मोड़ लेती है, जब उसकी मुलाकात सुहानी (आफिया सैयद) से होती है। सुहानी से मुलाकात के बाद विशाल को पहली बार प्यार का एहसास होने लगता है, लेकिन उसकी अब तक की बेफिक्र कॉलेज लाइफ में बदलाव कुछ खास प्रभावशाली नहीं लगता।

प्रमोशन और PR रणनीति सबसे बड़ी कमजोरी

फिल्म की रिलीज के समय सबसे बड़ा सवाल इसके प्रमोशन और मीडिया स्ट्रैटेजी को लेकर खड़ा होता है। जब फिल्म के सामने दृश्यम 3 जैसी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद हो, तो ‘प्रेम कीटाणु’ को अपनी पहचान बनाने के लिए रिलीज से पहले बेहद मजबूत प्रमोशनल प्लान की जरूरत थी।

फिल्म की PR Agency को प्रमोशन और मीडिया इंटरैक्शन को काफी बड़े स्तर पर प्लान करना चाहिए था। फिल्म के मुख्य कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों से रूबरू कराया जाना चाहिए था। कॉलेज जाने वाले युवाओं को टारगेट करते हुए कैंपस एक्टिविटीज, सोशल मीडिया कैंपेन, इंटरैक्टिव प्रमोशन और लगातार मीडिया कवरेज की जरूरत थी।

लेकिन ऐसा प्रभावी प्रमोशनल माहौल पूरी तरह नजर नहीं आता। नतीजा यह रहा कि फिल्म की चर्चा उस स्तर तक नहीं पहुंच पाई, जहां पहुंचनी चाहिए थी।

वीर पहाड़िया की मेहनत साफ नजर आती है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक वीर पहाड़िया का प्रदर्शन है। विशाल के किरदार में उनकी मेहनत साफ दिखाई देती है। उन्होंने अपने किरदार को निभाने में पूरी ईमानदारी दिखाई है और फिल्म को संभालने की कोशिश भी बखूबी की है।

वीर पहाड़िया ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्क्रीन प्रेजेंस को भी काफी मजबूत बनाया है। खासकर कॉलेज के युवा किरदार के तौर पर उनका अंदाज फिल्म के माहौल के साथ अच्छी तरह जुड़ता है। फिल्म की कहानी भले ही कई जगह कमजोर पड़ती है, लेकिन वीर लगातार अपनी परफॉर्मेंस से उसे संभालने की कोशिश करते नजर आते हैं।

फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है, जो सिर्फ एक बंदा काफी है और लोकप्रिय वेब सीरीज Aspirants जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। उनके पिछले काम को देखते हुए ‘प्रेम कीटाणु’ से उम्मीदें स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं, लेकिन फिल्म का ट्रीटमेंट हर जगह उतना प्रभावी नहीं बन पाता।

फिल्म देखने के बाद सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का होता है कि वीर पहाड़िया ने अपने हिस्से की मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन कमजोर प्रमोशनल रणनीति के कारण उनकी मेहनत और फिल्म की पहुंच को वह फायदा नहीं मिल पाया, जिसकी जरूरत थी।

कुल मिलाकर, वीर पहाड़िया की मेहनत और उनकी मजबूत होती स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए Dainik Savera Times News Media Network ‘प्रेम कीटाणु’ को 1.5 स्टार की रेटिंग देता है।

Exit mobile version