Site icon Dainik Savera Times

फिल्म ‘The Delhi Files: The Bengal Chapter’ का टीजर यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज के पार, Mithun Chakraborty का दिखा अलग ही अवतार

The Delhi Files: The Bengal Chapter : बॉलीवुड फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ के टीजर को यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज मिल गये हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्मों के जरिए कई संवेदनशील मुद्दों को उठाया है, जिससे उनकी एक बोल्ड और बेबाक फिल्मकार की पहचान बनी है। अब उनकी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

हाल ही में मेकर्स ने इसका मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज किया, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती का दमदार और इंटेंस अवतार देखने को मिला। टीजर आते ही दर्शकों के बीच हलचल मच गई। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, लोग इसकी गहराई और असरदार प्रस्तुति की खूब तारीफ कर रहे हैं। सिर्फ कुछ ही समय में द दिल्ली फाइल्स के टीजर ने यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।

द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर को विवेक रंजन अग्निहोत्री निर्देशित कर रहे हैं। इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी मिलकर बना रहे हैं। फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस प्रस्तुत कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, स्टेटस शेयरिंग में मिलेगा नया प्राइवेसी कंट्रोल, जानिए कैसे

Exit mobile version