Site icon Dainik Savera Times

सलमान की ‘Tiger 3’ ने पहले ही दिन कमाए 44.50 करोड़ रुपये

मुंबई : सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म (वाईआरएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म रविवार को दीपावली के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई। खान के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी हैं।

फिल्म निर्माताओं ने एक प्रेस नोट में कहा, “‘टाइगर 3’ ने हिंदी में 43 करोड़ रुपये और डब संस्करणों में डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कमाई का कुल आंकड़ा 44.50 करोड़ रुपये हो गया।” वाईआरएफ ने दावा किया कि फिल्म ने “हिंदी सिनेमा के इतिहास में दीपावली के दिन सबसे ज्यादा कमाई की”। यह 2017 की फिल्म “टाइगर जिंदा है” की अगली कड़ी है।

फिल्म के टिकटों की अग्रिम बुकिंग पांच नवंबर को शुरू हुई थी। फिल्म निर्माण कंपनी ने यह भी कहा कि “टाइगर 3” को सलमान की फिल्म के साथ-साथ “टाइगर” फ्रेंचाइजी की किसी भी फिल्म के लिए ‘‘सबसे बड़ा ओपनिंग डे” मिला।

We are now on WhatsApp. Click to Join

Exit mobile version