70th Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की शाम सितारों से सजी रही। बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी यह समारोह गुजरात में आयोजित किया गया और बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस साल की शाम सितारों से सजी रही और एक बार फिर फिल्म उद्योग के बेहतरीन कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया। वहीं इस समारोह में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, करण जौहर, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट समेत कई दिग्गज सितारे शामिल हुए, जिन्होंने शाम को खास बनाया।
इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता रही आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘लापता लेडीज’, जिसने कुल 13 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। फिल्म को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला, जबकि किरण राव को इसके निर्देशन के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म ने संगीत, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, बैकग्राउंड स्कोर और कॉस्ट्यूम डिजाइन जैसी कई तकनीकी और क्रिएटिव श्रेणियों में भी जीत दर्ज की।
अभिषेक बच्चन की 25 साल बाद बड़ी जीत
वहीं अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बता दें कि बॉलीवुड में 25 साल पूरे करने के बाद अभिषेक ने फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। उन्हें यह सम्मान शूजित सिरकार की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए मिला। इससे पहले अभिषेक ने तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन यह उनका पहला बेस्ट लीड एक्टर अवॉर्ड है।
कार्तिक आर्यन और आलिया भट्ट भी छाए
इस बार कार्तिक आर्यन को पहली बार बेस्ट एक्टर (लीड रोल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ के लिए दिया गया। वहीं, आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता।
क्रिटिक्स और सपोर्टिंग रोल अवॉर्ड्स
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स: राजकुमार राव (श्रीकांत)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स: प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल): छाया कदम (लापता लेडीज)
संगीत और तकनीकी कैटेगरी
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): मधुबंती बाग्ची (आज की रात, स्त्री 2)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम: राम सम्पत (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्स: प्रशांत पांडे (सजनी, लापता लेडीज)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: राम सम्पत (लापता लेडीज)
बेस्ट वीएफएक्स: रीडिफाइन (मुंज्या)
बेस्ट साउंड डिजाइन: सुभाष साहो (किल)
बेस्ट एक्शन: सीयंग ओह, परवेज शेख (किल)
बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी पानेकर (किल)
लाइफटाइम अचीवमेंट और सिने आइकॉन
इस साल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिग्गज कलाकार जीनत अमान और श्याम बेनेगल को दिया गया। सिने आइकॉन अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा के महान सितारे दिलीप कुमार, नूतन, मीना कुमारी, काजोल, श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रमेश सिप्पी, बिमल रॉय, शाहरुख खान, करण जौहर को सम्मानित किया गया।
डेब्यू और स्पेशल अवॉर्ड्स
बेस्ट डेब्यू मेल: लक्ष्य लालवानी (किल)
बेस्ट डेब्यू फीमेल: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस), आदित्य सुहास जमभाले (आर्टिकल 370)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: रफी महमूद (किल)
बेस्ट स्टोरी: आदित्य धर, मोनल ठक्कर (आर्टिकल 370)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट डायलॉग: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मयूर शर्मा (किल)
इस तरह, ‘लापता लेडीज’ और ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सभी की नजरें खींचीं, जबकि अभिषेक बच्चन की जीत ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। इस साल का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड सितारों की कला और मेहनत का जश्न रहा।

