Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

“Ramayana: The Legend of Prince Rama” की रिलीज़ पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, ट्रेलर किया शेयर

January 18, 2025

“Ramayana: The Legend of Prince Rama” की रिलीज़ पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, ट्रेलर किया शेयर

Ramayana: The Legend of Prince Rama : “रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा” एक ऐसी शानदार एनिमेटेड फिल्म है, जो दिखाती है कि कैसे अच्छाई बुराई पर जीत हासिल करती है। साथ ही, ये हमें सिखाती है कि प्रकृति और इंसानों के बीच तालमेल, दोस्ती और भरोसा कितनी बड़ी ताकत हो सकती हैं। ये इंडो-जापानी फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लोग बड़े पर्दे पर इसे अल्ट्रा HD 4K में देखने के लिए खूब एक्साइटेड हैं। वाल्मीकि की इस महाकाव्य गाथा को फिर से देखने का यह मौका बेहद खास होने वाला है। इस फिल्म का तो जलवा ऐसा है कि खुद हमारी वित्त मंत्री जी ने भी इसे नोटिस कर लिया है। उन्होंने ट्विटर पर इसका ट्रेलर शेयर किया और इसकी सांस्कृतिक अहमियत की तारीफ की है। बस, अब तो लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए।

ट्विटर पर ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “एक खूबसूरत एनिमेटेड रामायण। याद है, मैंने इसे पहले देखा था, ये जापानी कल्चर का खज़ाना है। 1993 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था। अब ये बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।”

भारत की वित्त मंत्री ने इस फिल्म को “जापानी सांस्कृतिक खज़ाना” बताया और याद किया कि इसे 1993 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था। अब ये फिल्म फिर से 4K में रिमास्टर्ड होकर बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, जिससे दर्शकों को इस आइकॉनिक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।

‘रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में थिएटर में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए डिस्ट्रीब्यूट की जाएगी। यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में 4K फॉर्मेट में रिलीज होने वाली है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें