Dainik Savera Times

जानें कौन है ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले, विक्की कौशल की फिल्म छावा में निभाई थी अहम भूमिका

actress Sanchita Ugale

एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 30 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया है। वह मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थी। यह घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। एक्ट्रेस के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस अपने माता-पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी। संचिता ने साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या की। उस समय वह घर में अकेली थी। एक्ट्रेस के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कौन है संचिता उगले

संचिता उगले ने फिल्म “दिलवाली दूल्हा ले जाएगी” में सुकून का किरदार निभाया था और फिल्म “छावा” में ताराबाई की भूमिका निभाई। इसके अलावा एक्ट्रेस ने “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे शोज में भी काम किया, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।

बता दें फिलहाल संचिता उगले की आत्महत्या के पीछे की वजह पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर ली है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version