Site icon Dainik Savera Times

‘370 की बिरयानी’ विवाद में गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ FIR दर्ज

370 Biryani controversy

370 Biryani controversy

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘370 की बिरयानी’ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस द्वारा यह एक्शन नेशनल कमीशन फॉर विमेन की शिकायत पर लिया गया है।

प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ FIR गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294, 353(3), 75(2) और 75(3) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों को नोटिस जारी किया है और जांच में शामिल होने के लिए कहा है। पुलिस ने बताया कि यह मामला स्टैंड-अप कॉमेडी शो के वायरल वायरल से जुड़ा है, जो महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।

क्या है पूरा मामला

पूरा विवाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक क्राउडवर्क वीडियो से शुरू हुआ। शो के दौरान गुरुग्राम निवासी 22 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा ने अपने एक डेटिंग का जिक्र किया। बातचीत के दौरान हिमांशु ने कहा कि एक लड़की के साथ डेट पर करीब 370 रुपये की चिकन बिरयानी खाई। 370 रुपये लगे हैं, उसे तो वसूल करूंगा ही। बिरयानी के पैसे वसूलने के लिए उसे महिला के साथ संबंध बनाना था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और विवाद शुरू हो गया।

Exit mobile version