Site icon Dainik Savera Times

जैकलीन फर्नांडिस के अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। एक्ट्रेस की बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें और धुआं देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि जैकलीन फर्नांडिस जिस बिल्डिंग में रहती हैं उस बिल्डिंग के ऊपर से दूसरे वाले फ्लोर पर आग लगी हुई दिख रही है। हालांकि आग खूब बढ़े उससे पहले समय पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंच गई और उन्होंने आग बुझा दी, जिससे अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह क्या थी, इसका भी अभी पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version