Site icon Dainik Savera Times

मराठी फिल्म ‘तू आहेस ना’ का फर्स्ट लुक जारी, सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके आएंगे नजर

First look Marathi film 'Tu Aahes Na' unveiled

First look Marathi film 'Tu Aahes Na' unveiled

एंटरटेनमेंट डेस्क : लव फिल्म्स ने सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके स्टारर अपनी दुसरी मराठी फिल्म “तू आहेस ना” का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए, उसकी घोषणा की है। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली इंसानी कनेक्शन की है, जिसमें देखने मिलेगा कि कैसे अनजाने में बंधी डोर दो जिंदगियों को साथ लाती है, जैसा कभी उन्होंने नहीं सोचा था।

फिल्म “तू आहेस ना” के कहानी के केंद्र में सुप्रिया पिलगांवकर हैं। कई दशकों से टीवी, फिल्मों और हिंदी से लेकर मराठी थिएटर्स में अपनी अलग पहचान बनाई है, ऐसे में फिल्म की इमोशनल कहानी जिसने उन्हें इसकी तरफ खींचा है, वह इस कोलैबोरेशन को उनके लिए बेहद खास बनाता है। वहीं दूसरी तरफ देवमानुस के बाद सिद्धार्थ बोडके “तू आहेस ना” के साथ लव फिल्म्स के साथ दूसरी बार जुड़ रहें हैं।

फिल्म ‘तू आहेस ना’ ने अपनी अच्छी शुरुआत करते हुए, 26 नवंबर को गोवा में होने वाले प्रतिष्ठित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के ‘गाला प्रीमियर’ सेगमेंट में अपना वर्ल्ड प्रीमियर करेगी। बता दें कि फेस्टिवल के इस सेक्शन में प्रीमियर होने जा रही यह फिल्म इकलौती मराठी फिल्म है।

फिल्म ‘तू आहेस ना’ को दीपक गावड़े ने लिखा ओर डायरेक्ट किया है। बता दें कि इनके सिनेमा की दुनिया में किए गए शानदार कम ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से लेकर महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में भी अपनी पहचान बनाई है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए सुप्रिया पिलगांवकर ने कहा, “’तू आहेस ना’ की कहानी और आज के समय में इसकी अहमियत ने एक एक्टर के तौर पर मुझे काफी प्रभावित किया। फिल्म में जिस तरह के मुद्दे को उठाया गया है और इसमें मुझे जो किरदार निभाने का मौका मिला है, उसी ने मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। मैं IFFI में दर्शकों के सामने इस फिल्म को पेश किए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

अपना अनुभव साझा करते हुए सिद्धार्थ बोडके ने कहा, “’तू आहेस ना’ में मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जिसमें कई तरह के इमोशन्स देखने को मिलेंगे। एक एक्टर के तौर पर मैं लंबे समय से इस तरह के किरदार को एक्सप्लोर करना चाहता था। ‘देवमानुस’ के बाद लव फिल्म्स के साथ यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। इस टीम के साथ दोबारा काम करने और ऐसी कहानी का हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी उत्साहित था, जिसने मुझे एक एक्टर के तौर पर चुनौती दी और खुद के एक नए पहलू को समझने का मौका दिया।”

दीपक गावड़े ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “मराठी सिनेमा में डायरेक्टर के तौर पर वापसी करना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक अनुभव रहा है। खासकर ‘तू आहेस ना’ जैसी कहानी के साथ जुड़ना मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे इस बात की खुशी है कि फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित आईएफएफआई में होने जा रहा है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इस कहानी को बड़े पर्दे पर देखें।”

लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड ‘तू आहेस ना’ को दीपक गावड़े ने लिखा ओर डायरेक्ट किया है, जब की लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया हुआ। बता दें कि फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Exit mobile version