Site icon Dainik Savera Times

Ranveer Singh की ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, एक्शन और थ्रिलर से भरी ब्लॉकबस्टर के लिए हो जाइए तैयार

मुंबई: रणवीर सिंह के फैंस के लिए आज का दिन किसी तोहफे से कम नहीं रहा। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जिओ स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक धमाकेदार अंदाज़ में जारी कर दिया है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इस साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है।

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी यादगार फिल्म देने वाले डायरेक्टर आदित्य धर इस बार एक और दिल दहला देने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं। ‘धुरंधर’ एक ऐसी कहानी है जो देश के उन गुमनाम नायकों की परछाइयों में उतरती है, जिनकी कहानियाँ अब तक सामने नहीं आ सकी थीं।

-फर्स्ट लुक में दिखा जबरदस्त एक्शन और रहस्य

फिल्म का 2 मिनट 40 सेकंड का फर्स्ट लुक वीडियो जैसे ही रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इसमें रणवीर सिंह अपने अब तक के सबसे इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं आँखों में आग, चेहरे पर दृढ़ता और हर सीन में एड्रेनालिन से भरपूर एक्शन।

उनके साथ फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे, जो कहानी को और भी दमदार बना रहे हैं। ये सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिका में बिलकुल नए रूप में दिख रहे हैं।

-म्यूजिक में भी है खास सरप्राइज

फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के लिए एक ट्रीट होने वाला है। संगीतकार शाश्वत सचदेव के निर्देशन में बना म्यूजिक एक्शन सीन्स को और ऊर्जावान बनाता है। सिंगर जैस्मिन सैंडलस की आवाज़ जहां ग्रिट और ग्रेस का संतुलन दिखाती है, वहीं हनुमनकाइंड का न्यू-एज टच इस एल्बम को एक नया, अनोखा फ्लेवर देता है। म्यूजिक में वेस्टर्न बीट्स और इंडियन फोक का तालमेल भी साफ नजर आता है।

-किसके इर्द-गिर्द घूमती है कहानी?

‘धुरंधर’ केवल एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि यह एक ऐसी कहानी है जो रहस्य, राष्ट्रभक्ति और इंसानी भावना के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म उन ‘अनदेखे सैनिकों’ पर केंद्रित है जो पर्दे के पीछे से देश की रक्षा करते हैं — बिना नाम, बिना पहचान, लेकिन पूरी निष्ठा के साथ।

-बड़े नाम, बड़ी उम्मीदें

फिल्म का निर्माण आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा किया गया है। उनके अनुसार, “धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा।”

Exit mobile version