Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Coolie’ फिल्म का फर्स्ट लुक आउट… Rajinikanth की फिल्म में Shruti Haasan की हुई एंट्री, हाथ में फावड़ा लिए दिखीं एक्ट्रेस

August 31, 2024

‘Coolie’ फिल्म का फर्स्ट लुक आउट… Rajinikanth की फिल्म में Shruti Haasan की हुई एंट्री, हाथ में फावड़ा लिए दिखीं एक्ट्रेस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म कुली में काम करती नजर आएंगी। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। फिल्म कुली में अब श्रुति हासन की एंट्री हो गयी है।

फिल्म कुली के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर श्रुति हासन के किरदार पोस्टर को साझा किया है। निर्माताओं की तरफ से जारी किए गए मोनोक्रोमैटिक पोस्टर में श्रुति हासन को फिल्म कुली में प्रीति के रूप में पेश किया गया है।

पोस्टर में श्रुति हासन को एक कुदाल पकड़े हुए दिखाया गया है। नए रोमांचक अपडेट को साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, ‘कुली की दुनिया से श्रुति हासन को प्रीति के रूप में पेश कर रहे हैं। फिल्म ‘कुली’ का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें