Site icon Dainik Savera Times

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा द रुल’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई: दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म पुष्पा द रुल का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पुष्पा द रुल के मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है,जिसके साथ लिखा है कहां है पुष्पा आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

आपको अपने सभी सवालों का जवाब 7 अप्रैल 4:05 पर मिल जाएगा, क्योंकि तब आपको यह पता चलेगा कि आपका पुष्पा तिरुपति जेल से फरार होकर आखिर कहां गायब है।मेकर्स ने इस बार पुष्पा की धमक जमाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वीडियो में खून खराबा प्रोटेस्ट सभी कुछ नजर आ रहा है।

जिसके साथ केवल एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर कहां है पुष्पा। पुष्पा के आफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर यह वीडियो एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया है जिसके साथ लिखा है द हंट फॉर पुष्पा।

Exit mobile version