Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

March 13, 2023

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई: भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फ़िल्म राज का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। एस आर के म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में हैं, जो पोस्टर में गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म में फ़ीमेल लीड में पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं।

फिल्म ‘राज’ के निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि राज, एक सामाजिक और पारिवारिक हॉरर जॉनर की फिल्म है। यह फिल्म भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहतरीन मनोरंजन वाली फिल्म साबित होने वाली है। हमारी फिल्म को लाल बाबू पंडित ने निर्देशित किया है, जो भोजपुरी में सार्थक फिल्मों के निर्देशन करने वाले निर्देशकों में से एक हैं। उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती ही है। फिल्म में कल्लू का एक अलग अंदाज दर्शकों के सामने होगा। कल्लू इंडस्ट्री के युवा और प्रतिभाशाली कलाकार है। हम बस इतना कहना चाहेंगे, हमारी यह फिल्म जब भी रिलीज हो। आप जरूर देखें।

गौरतलब है कि फिल्म ‘राज’में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के लेखक अरबिन्द तिवारी, संगीतकार ओम झा एवं मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें