Dainik Savera Times

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Anupam Kher की मूवी ‘Kaagaz 2’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर‘कागज 2’का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही अनुपम खेर ने अपने दोस्त दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखा। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर‘कागज 2’के पहले पोस्टर की झलक दिखाई।

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, सबसे प्रिय सतीश कौशिक। आपके जुनूनी प्रोजेक्ट का ट्रेलर और दुर्भाग्य से आखिरी प्रोजेक्ट‘कागज 2’कल रिलीज हो रहा है। मैं जानता हूं कि इस फिल्म को बनाने के लिए आपने कितनी मेहनत की है, लेकिन अब हम सब यह सुनिश्चित करेंगे कि इस फिल्म की चमक दुनिया तक पहुंचे। आपको हमेशा प्यार।‘

कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में, आइए हम आधिकारिक कागज पर लिखी गई बातों का पालन करें। सच्चे उदाहरणों पर आधारित और प्रिय सतीश कौशिक जी की प्रेमपूर्ण स्मृति में एक फिल्म, 01 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘कागज 2’में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता, स्मृति कालरा की अहम भूमिका हैं।

Exit mobile version