Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kartik Aaryan की फिल्म ‘Shehzada’ का पहला गाना ‘Munda Sohna Hoon Main’ हुआ रिलीज

January 17, 2023

Kartik Aaryan की फिल्म ‘Shehzada’ का पहला गाना ‘Munda Sohna Hoon Main’ हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म शहजादा का पहला गाना मुंडा सोना हूं मैं रिलीज हो गया है। कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना मुंडा सोना हूं मैं रिलीज हो गया है।इस गाने में कार्तिक और कृति की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली है।

इस गाने को दिलजीत दोसांझ और निकिता गांधी ने गाया है। बताया जा रहा है कि फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशनर वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कार्तिक के अलावा कृति सैनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर की भी अहम भूमिका हैं।यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें