Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

यशपाल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘छिपकली’ का पहला गाना ‘जिंदा हूं मैं’ रिलीज

March 23, 2023

यशपाल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘छिपकली’ का पहला गाना ‘जिंदा हूं मैं’ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा की आने वाली फिल्म छिपकली का पहला गाना जिंदा हूं मैं रिलीज हो गया है। यशपाल शर्मा ,योगेश भारद्वाज एपं तनिष्ठा विस्वास अभिनीत फिल्म छिपकली का पहला गाना जिंदा हूं मैं जी म्यूजिक ने रिलीज किया है। इस गाने को शान ने गाया है।शान ने इस गाने को बहुत खूबसूरत तरीके से गाया है और यशपाल शर्मा के इमोशंस ने इस गाने में जान डाल दी है।

‘जिंदा हूं मैं’ गाने के लिरिक्स सोहम मजूमदार ने लिखे है और म्युजिक डायरेक्टर मीमो हैं।सुआन सिल्वर स्क्रीन द्वारा निर्मित स्टूडियोग्राफी इंटरटेनमेंट प्रेजेंट। छिपकली के निर्माता मीमो एवं सर्वेश कश्यप, निर्देशक कौशिक कर हैं।छिपकली का निर्देशन कौशिक कर ने किया है।।मुख्य भूमिका में यशपाल शर्मा,योगेश भारद्वाज एवं तनिष्ठा विस्वास हैं। छिपकली 07 अप्रैल को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें