Site icon Dainik Savera Times

30 करोड़ की ओपनिंग पर फ्लॉप… 7 करोड़ पर हिट, सुपरस्टार्स के साथ पक्षपात पर एक डालें नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क: आजकल फिल्म के हिट या फ्लॉप होने के मानक कुछ ऐसे हो गए हैं कि वो सही तरीके से नहीं मापे जा रहे। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन उनकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस को अलग-अलग तरीके से आंका गया है। एक अच्छा उदाहरण सलमान खान की सिकंदर और अक्षय कुमार की केसरी 2 है। सिकंदर ने ₹30 करोड़ की ओपनिंग की थी, फिर भी उसे फ्लॉप करार दिया गया, जबकि केसरी 2, जो ₹7 करोड़ से ओपन हुई थी, उसे हिट बताया जा रहा है। ऐसा कैसे ?

इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स देखकर तो “हिट” फिल्म की परिभाषा ही सवालों के घेरे में आ जाती है। अगर केसरी 2 को ₹7 करोड़ की ओपनिंग के लिए सराहा जा रहा है, तो सिकंदर को ₹30 करोड़ की ज़बरदस्त ओपनिंग के बावजूद फ्लॉप कैसे कह दिया गया? फर्क साफ है और वो ज़ोर से चिल्ला रहा है—अन्याय। क्या ये जायज़ है? दोनों फिल्मों में बड़े सितारे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं। फिर सलमान खान की सिकंदर को अलग नजरिए से क्यों देखा जा रहा है?

फिल्म भले ही क्रिटिक्स या कुछ दर्शकों को पसंद न आई हो, लेकिन सिकंदर के लिए सलमान खान ने जो किया, वो किसी भी लिहाज से कम नहीं है। फिल्म को ओपनिंग डे पर ₹30 करोड़ की कमाई दिलाना कोई आसान बात नहीं होती, खासकर जब कंटेंट को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन हो। दूसरी तरफ, केसरी 2 ने ₹7 करोड़ की ओपनिंग की, और फिर भी उसे हिट घोषित किया जा रहा है।

ये किस तरह का पैमाना है? सलमान खान ने न तो सिकंदर को डायरेक्ट किया, न ही वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। वो तो सिर्फ एक ऐक्टर की हैसियत से फिल्म का हिस्सा थे—और उस रोल को उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया। अपनी स्टार पावर से उन्होंने फिल्म को जो शुरुआत दी, वो अपने-आप में काबिल-ए-तारीफ है।

ये एक और अहम बात है कि जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ए.आर. मुरुगादॉस जिन्होंने गजनी जैसी आइकॉनिक फिल्म दी, जो आज भी लोगों की यादों में ताज़ा है, उनके साथ काम करना कौन नहीं चाहेगा? इतने बड़े डायरेक्टर से जबरदस्त उम्मीदें लगना लाज़मी है। लेकिन फिर जब वही डायरेक्टर सिकंदर जैसी फिल्म लेकर आते हैं और फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तो क्या सारा दोष सिर्फ एक्टर पर डाल देना जायज़ है?

आख़िर में बात यही है कि सिकंदर अपने सभी कमज़ोरियों के बावजूद सिर्फ सलमान खान की स्टारडम की वजह से टिक पाई। सलमान खान वाकई उस मुकाम पर हैं, जहां एक फिल्म ₹30 करोड़ की ओपनिंग करती है, ₹100 करोड़ तक की कमाई करती है और फिर भी उसे फ्लॉप कहा जाता है। सोचिए, ये फ्लॉप का स्टैंडर्ड है, जब एक आम ऐक्टर के लिए ऐसे नंबर किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं होते।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हलचल ला सकते है ये 5 फैक्टर्स, RBI मीटिंग और US-ईरान तनाव पर टिकी नजर

Exit mobile version