‘Four More Shots Please’ Season 4: एंटरटेनमेंट डेस्क: ग्लैमर, गहराई और गर्ल पावर से भरपूर, अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज़ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ अब अपने आखिरी सीज़न के साथ लौट रही है और इस बार दांव कहीं ज़्यादा बड़े हैं। लंबे इंतज़ार के बाद, दर्शकों को वो धमाका फिर से मिलने वाला है जिसकी झलक ने ही फैन्स को बेचैन कर दिया था।
-बोल्ड गर्ल्स की बेमिसाल कहानी
एक बार फिर से दामिनी, अंजना, सिद्दी और उमंग अपने चिर-परिचित अंदाज़ में पर्दे पर लौट रही हैं। लेकिन इस बार कहानी सिर्फ मस्ती और ड्रामा की नहीं, बल्कि खुद की पहचान, आत्मनिर्भरता और रिश्तों की जटिलताओं को दिल से महसूस करने की भी है। शो के क्रिएटर्स रंगीता और इशिता प्रीतीश नंदी ने इस बार इन किरदारों को पहले से कहीं ज़्यादा गहराई से उभारा है हर एपिसोड एक इमोशनल राइड होगी, जिसमें हंसी भी होगी, आंसू भी और बहुत सारी शॉट्स भी!
-सीज़न 4 की खास बातें
इस बार शो का फोकस है: “तुम्हें किसी और का हीरो बनने की ज़रूरत नहीं, तुम खुद अपनी ही कहानी की स्टार हो।”
ग्लैमर, फैशन और गोवा-गर्ल वाइब के साथ आएंगे कई नए किरदार और टेढ़े-मेढ़े ट्विस्ट्स।
गर्ल्स ट्रिप्स, वाइन और नाइट क्लब्स से आगे बढ़ते हुए, कहानी अब एक आत्म-खोज और आत्म-स्वीकृति के सफर पर जा रही है।
-स्टारकास्ट बनी शो की जान
सीरीज़ की जान हैं इसकी लीड एक्ट्रेसेज़ सयानी गुप्ता (दामिनी), कीर्ति कुल्हारी (अंजना), बानी जे (उमंग) और मानवी गगरू (सिद्दी)। इनके साथ नज़र आएंगे प्रतीक बब्बर, राजीव सिद्धार्थ, लीज़ा रे, मिलिंद सोमन और अंकुर राठी जैसे दमदार कलाकार। निर्देशन की कमान इस बार अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी माटियानी ने संभाली है, जबकि स्क्रीनप्ले लिखा है देविका भगत ने और डायलॉग्स हैं ईशिता मोइत्रा के।
-फिनाले सीज़न: जश्न या अलविदा?
शो का ये आखिरी सीज़न न सिर्फ अपने फैंस के लिए एक उत्सव है, बल्कि भारतीय वेब सीरीज़ इंडस्ट्री के लिए एक मील का पत्थर भी है। इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड ये सीरीज़ दोस्ती, आत्म-स्वीकृति और महिला सशक्तिकरण का जो संदेश देती है, वो दर्शकों को बार-बार इसे देखने पर मजबूर कर देता है।
-जल्द आ रहा है… एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर!
अगर आपने अब तक अपने शॉट्स नहीं लिए हैं, तो अब वक्त आ गया है! तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ सीज़न 4 लेकर आ रहा है ज़िंदगी, दोस्ती और प्यार का हाई-ऑक्टेन तड़का बस प्राइम वीडियो पर, जल्द ही।

