Site icon Dainik Savera Times

इस शुक्रवार OTT पर धमाका: ये 10 नई फिल्में और सीरीज हुईं रिलीज; जानिए पूरी डिटेल

Friday OTT Release 5 June

Friday OTT Release 5 June

Friday OTT Release 5 June: वीकेंड शुरू होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का खजाना खुल गया है। बता दें कि एक्शन, क्राइम, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और डॉक्यूमेंट्री जैसे विभिन्न जॉनर की कई नई फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई हैं। खास बात यह है कि कई बड़े सितारे भी अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के सामने आए हैं।

रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ने किया डिजिटल डेब्यू

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद रणवीर सिंह अभिनीत एक्शन थ्रिलर “धुरंधर: द रिवेंज” अब ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध है। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर किया गया है।

माधुरी दीक्षित की वापसी

माधुरी दीक्षित लंबे समय बाद डार्क कॉमेडी फिल्म “मां बहन” में दिखाई दे रही हैं। कहानी एक ऐसे परिवार की है जिसकी जिंदगी अचानक तब बदल जाती है जब उनके घर में एक रहस्यमयी शव मिलता है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें:

मिश्रा परिवार फिर लौटा

वहीं लोकप्रिय वेब सीरीज “गुल्लक” का पांचवां सीजन भी रिलीज हो चुका है। नए सीजन में मिश्रा परिवार की जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार के रिश्तों और रोजमर्रा की घटनाओं को एक बार फिर भावनात्मक और हल्के-फुल्के अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

करिश्मा कपूर की क्राइम थ्रिलर

करिश्मा कपूर वेब सीरीज “ब्राउन” के जरिए डिजिटल दुनिया में वापसी कर रही हैं। कहानी एक महिला पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हाई-प्रोफाइल हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करती है। रहस्य और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

मलयालम सुपरस्टार्स साथ आए

ममूटी और मोहनलाल पहली बार जासूसी थ्रिलर “पैट्रियट” में साथ नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और गुप्त मिशनों पर आधारित यह फिल्म एक्शन और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण पेश करती है।

ये भी पढ़ें:

हॉलीवुड कंटेंट भी चर्चा में

नेटफ्लिक्स पर आई रोमांटिक कॉमेडी “ऑफिस रोमांस” में जेनिफर लोपेज एक ऑफिस की बड़ी अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। वहीं “केप फियर” नाम की नई सीरीज एक थ्रिलर है, जिसमें दिमागी और रहस्यमयी कहानी दिखाई गई है।

ऑफिस लाइफ पर हल्की-फुल्की कॉमेडी

बता दें कि “नॉट सूटेबल फॉर वर्क” एक मजेदार वेब सीरीज है जो आज के ऑफिस लाइफ पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि ऑफिस में काम करते समय लोगों को कौन-कौन सी मुश्किलें और अजीब-अजीब स्थिति का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसे हल्के-फुल्के और कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया है।

टाइटन ब्रांड की प्रेरणादायक कहानी

डॉक्यूमेंट्री ड्रामा “मेड इन इंडिया-अ टाइटन स्टोरी” भारत के मशहूर घड़ी ब्रांड टाइटन की कहानी दिखाती है। इसमें बताया गया है कि टाइटन ने शुरुआत में किन मुश्किलों का सामना किया और धीरे-धीरे कैसे वह एक सफल और बड़ा ब्रांड बन गया।

माइकल जैक्सन पर नई डॉक्यूमेंट्री

संगीत जगत के महान कलाकार माइकल जैक्सन के चर्चित कानूनी मामले पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट” भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सीरीज उनके जीवन और करियर के विवादित अध्यायों पर प्रकाश डालती है।

Exit mobile version