Site icon Dainik Savera Times

सकल बन, तिलिस्मी बाहें से लेकर आजादी तक, बेहद पसंद किए जा रहे हैं संजय लीला भंसाली की “Heeramandi” के यह गाने

मुंबई : “हीरामंडी” सिर्फ एक सीरीज नहीं है, बल्कि ये इतिहास की गलियों में एक सफर है जो आत्मा की धुनों से जुड़ा हुआ है। फिल्म के रिलीज होने के बाद, सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि “हीरामंडी” के गानों ने भी लोगों के दिलों को जीत लिया है। संजय लीला भंसाली, जो एक जाने माने फिल्म मेकर हैं, उनका संगीत भी काफी पसंद किया जाता है। संजय लीला भंसाली ने अपना खुद का म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’ शुरू किया और मिस वर्ल्ड 24 इवेंट के दौरान हीरामंडी से इसका पहला गाना ‘सकल बन’ लॉन्च किया। शो के सभी गाने उनके म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज़ किए गए हैं। उनके म्यूजिक का हर नोट लिस्टनर को अमीरी, जुनून और रहस्य के समय में वापस ले जाता है।

यह रहे हीरामंडी की बेस्ट और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गाने :

सकल बन : राजा हसन द्वारा गाया गया “सकल बन” एक मनमोहक गाना है, जो अमीर खुसरो की टाइमलेस कविता से प्रेरित है। अपने मनमोहक संगीत और मनमोहक सीन्स की वजह से यह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रही है। हीरामंडी की एक्ट्रेसेज म्यूजिक वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, कहा जाए तो वह इसमें अपनी खूबसूरती का जादू डालती नजर आ रही हैं।

तिलिस्मी बाहें : “तिलस्मी बाहें” संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट किया गया फिल्म का एक गाना है। यह गाना अपने इमोशियस से भरे प्रभाव के लिए जाना जाता है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग इसकी गहराई को और बढ़ा रही है। एएम तुराज़ के बोल इसे एक यादगार अनुभव बनाते हैं, जो गीत के खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ बनें रहते हैं।

सईयां हट्टो जाओ : “सईयां हटो जाओ” अदिति राव हैदरी और फरदीन खान द्वारा परफॉर्म किया गया एक रोमांटिक डांस है। बरनाली चट्टोपाध्याय की आवाज़ और संजय लीला भंसाली और एएम तुराज़ के बोल प्यार और लालसा का जादुई माहौल बनाते हैं।

एक बार देख लीजिए : “एक बार देख लीजिए” ए एम तुराज़ द्वारा गाया गया और कल्पना गंधर्व द्वारा कंपोज किए गया एक दिल को छू लेने वाला लव सॉन्ग है। यह गाना एक ऐसे प्यार की कहानी कहता है जिसकी इजाजत नहीं है, और यही वह चीज है जो लिस्टनर को अपने साथ गहराई से जोड़ती है।

आजादी : संजय लीला भंसाली ने ‘आजादी’ में अमीरी, शानदार सेट, खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स और बेहतरीन म्यूजिक का खास टच जोड़ा है। साथ ही गाने में ए एम तुराज के दिल को छूने वाली बोल रोंगटे खड़े कर रहे हैं। अर्चना गोरे, प्रगति जोशी, आरोही, अदिति पॉल, तरन्नुम और अदिति प्रभुदेसाई की शानदार सिंगिंग के कारण “आजादी” गाना और भी अच्छा लगता है। इस गाने में ढोल और पखावज जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया गया है। इसे मशहूर फिल्म मेकर ने लिखा है और इसका मकसद लिस्टरनर में देशभक्ति की भावना जगाना है।

Exit mobile version