मुंबई: बॉलीवुड में कई एक्टर्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आइकॉनिक बन चुके हैं। उनमें से फीमेल लीड जो पुलिस का किरदार निभाती हैं, वह खास तौर से दिलचस्प और आकर्षक होती हैं। ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस न सिर्फ पुलिस की भूमिका में अपनी चमक बिखेरती हैं, बल्कि दर्शकों को प्रेरित और प्रभावित भी करती हैं। ठीक उसी तरह से, करीना कपूर खान की “द बकिंघम मर्डर्स” के टीज़र ने हमें इन बॉलीवुड स्टार्स द्वारा निभाए गए मजबूत कॉप के किरदारों की याद दिलाई है।

द बकिंघम मर्डर्स में करीना कपूर खान:
“द बकिंघम मर्डर्स” का टीज़र बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें करीना कपूर खान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं और उनकी दमदार परफॉर्मेंस वाकई दिल को छू लेने वाली है। हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एकता कपूर और करीना कपूर खान “वीरे दी वेडिंग” और “क्रू” के बाद फिर से साथ नजर आ रही हैं। कॉप की भूमिका के साथ-साथ करीना इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी शुरुआत कर रही हैं।
मर्दानी में रानी मुखर्जी:
मर्दानी में रानी मुखर्जी ने सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया था। उनके दमदार, गुसैल और आत्मविश्वास से भरे किरदार की दर्शकों और आलोचकों दोनों ने खूब तारीफ की। एक पुलिस अधिकारी के रूप में उन्होंने दर्शकों को प्रेरित किया, जिससे यह उनके करियर की बेस्ट रोल्स में से एक बन गई।
डॉन फ्रेंचाइजी और जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा:
प्रियंका चोपड़ा ने डॉन और डॉन 2 में रोमा भगत के रोल में परफेक्ट एक्टिंग की, जो यह दिखाता है कि वो इस रोल के लिए रिप्लेस नहीं की जा सकती। जय गंगाजल में उन्होंने सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आभा माथुर का रोल निभाया, और अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। उनकी आत्मविश्वास और बेहतरीन परफॉर्मेंस ने उन्हें इन कॉप के रोल्स के लिए परफेक्ट चॉइस बना दिया।