Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कियारा से लेकर परिणीति तक ने रखा करवा चौथ का व्रत…नई-नवेली दुल्हनों ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें

November 2, 2023

कियारा से लेकर परिणीति तक ने रखा करवा चौथ का व्रत…नई-नवेली दुल्हनों ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में बुधवार को पति-पत्नी के बीच श्रद्धा, प्रेम और समर्पण का त्योहार करवा चौथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बी-टाउन में भी इसका जश्न देखने को मिला। बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हनों ने भी अपने लाइफ पार्टनर के लिए व्रत रखा।

दरअसल इस साल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंधीं, जिन्होंने अपने-अपने जीवनसाथी के लिए करवाचौथ का पहला व्रत रखा। कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक बिलकुल नई दुल्हन की तरह सजी और अपने हमसफर के लिए व्रत रखा।

 

परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा की हाल ही में शादी हुई है और यह उनका पहला करवा चौथ था। परिणीति चोपड़ा ने करवा चौथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। परिणीति ने इस खास मौके पर सुर्ख लाल सूट पहना था। अपने लुक को परि ने चूड़ा, सिंदूर, मंगलसूत्र के साथ कम्प्लीट किया। राघव चड्ढा अपनी पत्नी परिणीति को पानी पिलाकर व्रत खुलवाते नजर आए। परि और राघव की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी।

 

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। कियारा आडवाणी ने अपने ससुराल में अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखा। सिद्धार्थ ने कियारा के साथ करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें कियारा पिंक सूट पहने छलनी से सिद्धार्थ को निहारती नजर आ रही हैं। कियारा बहुत खूबसूरत लग रही है।

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया। एक्ट्रेस ने पति सोहेल कथूरिया के लिए करवा चौथ व्रत रखा और पूजा के दौरान रेड वेलवेट साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हंसिका मोटवानी ने पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

शिवालिका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक

शिवालिका ओबेरॉय ने इसी साल फरवरी में डायरेक्टर अभिषेक पाठक से शादी की थी। शिवालिका ओबेरॉय ने भी अपना पहला करवा चौथ पूरे रीति-रिवाज से रखा। एक्ट्रेस ने इस मौके पर लाल साड़ी पहनी थी । शिवालिका ने सोशल मीडिया पर अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनाली सहगल-आशीष सजनानी

सोनाली इसी साल जून में अपने बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी से शादी के बंधन में बंधी थी। सोनाली सहगल ने भी शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया। हालांकि, उन्होंने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं लेकिन, मेहंदी शगन और फिर व्रत तोड़ते हुए अपनी तस्वीरें जरूर फैंस संग साझा कीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें