Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reboot से Rana Naidu 2 तक: Kriti Kharbanda की 9 सालों की की बेहतरीन झलकियां

September 16, 2025

Reboot से Rana Naidu 2 तक: Kriti Kharbanda की 9 सालों की की बेहतरीन झलकियां

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘रा़ज़: रिबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक कृति खरबंदा का सफर काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2016 से ‘रा़ज़: रिबूट’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति खरबंदा ने आज ही अपने करियर के 9 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर उनका सफर कमर्शियल फिल्मों के साथ दिल छू लेने वाले ड्रामों और बेबाक ओटीटी विकल्पों का बेहद अनूठा संतुलन दर्शाता है। ऐसे में आइए उनके कुछ प्रमुख अभिनय प्रस्तुतियों पर एक नज़र डालते हैं, जो उनके अभिनय विकास और बहुमुखी प्रतिभा को साबित करते हैं।

-रा़ज़: रिबूट
हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘राज़ रिबूट’ से बॉलीवुड में कदम रखनेवाली कृति ने इस फ़िल्म में जिस तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई, उसने उनकी सक्षम अभिनय प्रतिभा के साथ उनके आत्मविश्वास को भी दिखाया।

-गेस्ट इन लंदन
एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फ़िल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ में उन्होंने अपने स्वाभाविक आकर्षण के साथ पर्फेक्ट कॉमिक टाइमिंग से अपने दर्शकों का दिल जीता।

शादी में ज़रूर आना उनके अभिनय सफर में इस फ़िल्म को मील का पत्थर कहें तो गलत नहीं होगा क्योंकि इस इमोशनल रोमांटिक फ़िल्म के ज़रिए उन्होंने अपने संवेदनशील, किंतु प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। यमला पगला दीवाना इस फ़िल्म में भी उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ बड़े सितारों के होते हुए भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई।

-हाउसफुल 4
यह फ़िल्म बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म में शुमार है, जिसने उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल फ्रेंचाइज़ में जगह दी।

-पागलपंती
अपने नाम के अनुरूप यह पूरी तरह से एक विशुद्ध कॉमेडी मनोरंजक फ़िल्म थी, जिसने उन्हें मुख्यधारा में बनाए रखा।

-तैश
बिजॉय नांबियार की गहरी इंटेंस ड्रामा फ़िल्म ‘तैश’ ने भी कृति की अभिनय में गहराई को जोड़ा, बल्कि उनके अभिनय क्षमता को साबित किया।

-14 फेरे
यह एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसमें कृति ने रोमांस और सामाजिक मुद्दों के बीच संतुलन बनाकर दर्शकों को प्रभावित किया था।

-राणा नायडू 2
नेटफ्लिक्स की इस ब्लॉकबस्टर सीरीज़ के साथ कृति ने ओटीटी की तरफ कदम बढ़ाते हुए न सिर्फ एक बहुपरतीय भूमिका निभाई, बल्कि अपने दर्शकों में भी इजाफा किया। विशेष रूप से अपनी ‘गर्ल-नेक्स्ट-डोर’ इमेज से अलग हटकर उन्होंने एक अंधेरे, तीखे पक्ष को दिखाया, जिसने उनके करियर को नया आयाम दिया।

इन 9 वर्षों में कृति ने ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी एनसेंबल फिल्मों में भी काम किया और रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर सहित विभिन्न शैलियों में अपनी पहचान बनाई। हर प्रोजेक्ट के साथ उन्होंने खुद को नए रूप में ढालने और दर्शकों को चौंकाने का साहस दिखाया।

‘रा़ज़: रिबूट’ से ‘राणा नायडू 2’ तक कृति खरबंदा का 9 वर्षों का सफर उनकी बहुमुखी प्रतिभा, मेहनत और रूढ़ियों को तोड़ने की हिम्मत का प्रमाण है। इस विशेष वर्षगांठ पर उनके फैंस और समीक्षक फिलहाल यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाले समय में वे कौन-से नए रंग दिखाएंगी। हालांकि हमारी तरफ से कृति को बॉलीवुड में उनके 9 वर्षों के लिए शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें- जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें