प्रसिद्ध निर्देशक वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित, बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थलपथी इज G.O.A.T’, एक भव्य सिनेमा अनुभव देने का वादा करती है। करिश्माई थलपती विजय फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे, जिसके लिए फिल्म ने फैंस और क्रिटिक्स दोनों के बीच काफी चर्चा और उत्साह है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह फिल्म इंडस्ट्री में उनकी 25वीं पेशकश है।
अपनी उच्च मानकों और रचनात्मक कहानी कहने के लिए मशहूर, एजीएस एंटरटेनमेंट ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म ‘Thalapathy is the G.O.A.T’ न केवल तमिल फिल्मों की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, बल्कि साल की सबसे अधिक प्रतीक्षित रिलीज़ में भी शामिल है।
फिल्म ‘Thalapathy is the G.O.A.T’ को दुनिया भर के खूबसूरत स्थानों पर शूट किया गया है, जिसमें थाईलैंड, अमेरिका, श्रीलंका, रूस और भारत के विभिन्न स्थान शामिल हैं। यह विविध सेटिंग्स फिल्म की कहानी के लिए एक जीवंत पृष्ठभूमि प्रदान (vibrant backdrop) करते हैं, जिससे उत्साह और भी अधिक बढ़ जाती है और दर्शकों को इसके भव्य पैमाने में पूरी तरह डुबो देती हैं।

फिल्म की शूटिंग जिन स्थानों पर की गई है, वे सभी स्थान फिल्म की कहानी के लिए अनिवार्य थे। दर्शकों को एक दमदार कहानी के साथ-साथ वास्तविक दृश्य का अनुभव देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।थलपती विजय का डबल रोल फिल्म का एक बड़ा आकर्षण है, इसके अलावा फिल्म में प्रभुदेवा, प्रशांत और योगी बाबू जैसे बेहतरीन सितारे भी शामिल हैं।
थलपती विजय शानदार प्रदर्शन को लेकर उम्मीद है कि वह दर्शकों को अपनी जटिल किरदारों और कहानी की धारा के माध्यम से आकर्षित करेंगे और अपने अभिनय की विविधता और क्षमताओं को दर्शाएंगे। थलपती विजय को दो अलग-अलग भूमिकाओं में देखने का वादा फैंस के लिए अतिरिक्त उत्साह और इंतजार की वजह है।
उत्तर भारत में, ज़ी स्टूडियोज इस फिल्म का वितरण (Distribution) संभालेगा, जिससे यह फिल्म क्षेत्र भर में अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म 5 सितंबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमा हॉल में रिलीज़ होने वाली है, जिसके साथ ही यह फिल्म साल के प्रमुख सिनेमा इवेंट्स में से एक बन जाएगी।
जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ डेट की तारीख नजदीक आ रही है, फिल्म ‘Thalapathy is the G.O.A.T’ बॉक्स ऑफिस पर और फैंस के दिलों में एक बड़ा प्रभाव डालने के लिए तैयार है, जिसकी वजह हैं फिल्म के शानदार कलाकार, अंतरराष्ट्रीय आकर्षण, और फिल्म का बड़े बजट से हुआ निर्माण।