Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vipul Amrutlal Shah की ‘Singh Is Kinng’ से ‘Namastey London’ तक, उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जानें दिलचस्प फैक्ट्स

August 29, 2024

Vipul Amrutlal Shah की ‘Singh Is Kinng’ से ‘Namastey London’ तक, उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जानें दिलचस्प फैक्ट्स

मुंबई : विपुल अमृतलाल शाह इंडियन सिनेमा में एक जाने माने नाम हैं, इन्हें अपनी फिल्मों की जबरदस्त रेंज के लिए जाना जाता है। जबरदस्त एक्शन फिल्मों से लेकर एंटरटेनिंग ड्रामा तक, उनकी फिल्मों ने दर्शकों को हमेशा एंटरटेन किया है और बड़ी सफलता हासिल की है। यहां उनकी फिल्मों से जुड़ी कुछ सबसे दिलचस्प बातों पर नजर डालें, जो उनके काम के लिए सराहना में और वृद्धि करती हैं:

‘नमस्ते लंदन’ एक सच्ची कहानी पर है आधारित 

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा डायरेक्टेड और अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म “नमस्ते लंदन” एक NRI और एक ट्रेडिशनल इंडियन फैमिली के बीच कल्चरल क्लैश और रोमांटिक इश्यूज को दिखाती है। कई फैंस को यह जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म असल में अक्षय कुमार के दोस्तों में से एक के रीयल लाइफ के अनुभवों पर आधारित है। इस तरह से फिल्म में अर्जुन सिंह और जसमीत मल्होत्रा ​​के किरदारों में सच्चाई की एक और लेयर जुड़ जाती है।

अक्षय कुमार ने 5 मिनट की कॉल पर ‘सिंह इज किंग’ में काम करने के लिए भर दो थी हामी

सिंह इज किंग, जिसे विपुल अमृतसर ने प्रोड्यूस किया है, इसमें भी अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। इस फिल्म में अक्षय एक प्यार पंजाबी गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। बता दे कि फिल्म के डायरेक्टर अनीश बज्मी में सिर्फ 5 मिनट के फोन कॉल में अक्षय को फिल्म की कहानी सुनाई थी और अक्षय ने तुरंत हां कर दी थी।

इसके अलावा, फिल्म के डायरेक्टर ने एक बार बताया था कि अक्षय कुमार के किरदार हैप्पी सिंह को पगड़ी पहनाने का आइडिया कैसे आया था। उन्हें याद आया कि वे अचानक सेट पर पहुँच गए थे जहाँ अक्षय किसी दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने एक पगड़ी ली और अक्षय को उसे पहनने के लिए कहा। जब अक्षय ने पगड़ी पहनी, तो विपुल को उनका लुक बहुत पसंद आया और उन्हें तुरंत पता चल गया कि वे हैप्पी सिंह का किरदार इसी तरह बनाना चाहते हैं। शायद ऐसा इसलिए था क्योंकि अक्षय ने पहले कभी सरदार का किरदार नहीं निभाया था। धीरे-धीरे, सिख समुदाय को ध्यान में रखते हुए पूरी स्क्रिप्ट बदल दी गई। हमने ऐसे दूसरे कलाकारों को लेने का फैसला किया जो सिखों के किरदार में फिट बैठें।

‘द केरल स्टोरी’ असल जीवन की घटनाओं से है प्रेरित

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा डायरेक्ट की गई “द केरल स्टोरी” शालिनी उन्नीकृष्णन की मुश्किल यात्रा को दर्शाती है और असल जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। इस सच्ची कहानी ने फिल्म में गहराई लाई है, जिससे यह देखने में और भी ज़्यादा मजबूत और चैलेंजिंग बन गई है।

‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी’ के दौरान अक्षय कुमार को लगी थीं चोटें

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित “हॉलिडे” में अक्षय कुमार एक सेना अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश करता है। अक्षय की शूटिंग के दौरान कई चोटें आईं, जिसमें सीढ़ियों से नीचे कूदते समय पैर में गंभीर चोट लगना भी शामिल है। अपने स्टंट खुद करने की उनकी कमिटमेंट ने फिल्म के एक्शन सीन्स में रियलिज्म और रोमांच जोड़ा है।

कमांडो: वन मैन आर्मी:

विद्युत जामवाल स्टारर इस फिल्म में एक्टर ने अपने सभी स्टंट बिना केबल या बॉडी डबल के किए थे। असल में, पहले फाइट सीन में, एक गुंडे को गोदाम से बाहर फेंक दिया जाता है, जिससे विद्युत जामवाल की पहली फिल्म, फोर्स (2011) का पोस्टर फट जाता है। बता दें कि इस फिल्म को भी विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें