Site icon Dainik Savera Times

गेम चेंजर का रोमांटिक सॉन्ग ‘Jaana Haran Sa Hua’- ग्लोबल स्टार Ram Charan और Kiara Advani के बीच दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री 

मुंबई : ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म  ‘गेम चेंजर’ 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नज़दीक आ रही है वैसे वैसे प्रशंसक के बीच फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है लोग शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को देखने के लिए उत्सुक हैं। खैर, इंतजार खत्म हुआ क्योंकि फिल्म का पहला रोमांटिक गाना तेलुगु में ‘नाना हिराना (Naanaa Hyraanaa), हिंदी में ‘जाना हैरान  सा (Jaana Hairaan Sa’)’ और तमिल में ‘लायराणा’ (Lyraanaa) रिलीज हो गया है आप को बता दें कि तमिल बोल विवेक ने लिखे हैं, वहीं हिंदी बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। वास्तव में, इस सिंगल के BTS को भी सर्वसम्मति से ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिली है।  यह गाना राम चरण और कियारा आडवाणी के प्यार की पवित्रता और मासूमियत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता । जैसे ही मेकर्स ने गाना रिलीज किया, यह तुरंत दर्शकों को पसंद आने लगा और वे इसे और सुनने के लिए बेताब हो गए!

सारेगामा के ऑफिसियल म्यूजिक पार्टनर होने के नाते , इस गाने को श्रेया घोषाल और कार्तिक ने गाया है, सरस्वती पुत्रा ने लिखा है, बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है और इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज़ किया गया है। इससे पहले, निर्माताओं ने गाने के पोस्टर के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया था और अब जब गाना रिलीज़ हो गया है, तो दर्शकों के प्यार का यह सबूत है कि यह भावपूर्ण ट्रैक उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा है। ‘गेम चेंजर’ के पहले दो ट्रैक ‘जारागंडी ‘ और ‘रा माचा माचा’ ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया और अब, तीसरे गाने ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

इससे पहले, निर्माताओं ने नेटिज़न्स के समक्ष ‘गेम चेंजर’ का टीज़र पेश किया था, इस टीज़र में ग्लोबल स्टार एक ऐसे अवतार में नज़र आ रहे जिसमे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था। अभिनेता को एक शक्तिशाली नौकरशाह (आईएएस अधिकारी) के साथ-साथ समाज में योगदान देने की इच्छा रखने वाले एक उत्साही व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा, फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स , पोलिटिकल एलिमेंट दर्शाया गया है , यह फिल्म दमदार कहानी और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन से भरी हुई है।

गेम चेंजर को तमिल में एसवीसी और आदित्य राम मूवीज द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है, जबकि एए फिल्म्स के अनिल थडानी हिंदी रिलीज़ की बागडोर  संभाल रहे हैं। पहले यह घोषणा की गई थी कि गेम चेंजर के लिए एक भव्य प्री-रिलीज़ इवेंट 21 दिसंबर को डलास यूएसए में होगा, जिसका आयोजन करिश्मा ड्रीम्स राजेश कल्लेपल्ली द्वारा किया जाएगा।

एस. थिरुनावुक्कारासु की सिनेमैटोग्राफी, एस. थमन के शानदार म्यूजिक और वैश्विक स्टार राम चरण, कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, समुथिराखानी, अंजलि, नवीन चंद्रा, सुनील और श्रीकांत जैसे कलाकारों के साथ  ‘गेम चेंजर’ मनोरंजन का एक रोलरकोस्टर होने का वादा करता है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले दिल राजू और शिरीष द्वारा निर्मित, यह सिनेमाई तमाशा 10 जनवरी, 2025 को तेलुगु, तमिल और हिंदी में दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Exit mobile version