Dainik Savera Times

सिनेमा को लगा बड़ा झटका, इस फेमस एक्टर का निधन; गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे

Game of Thrones Actor Michael Patrick Passes Away

एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर वेब सीरीज Game of Thrones में नजर आ चुके एक्टर माइकल पैट्रिक का 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। वह सिर्फ 35 साल के थे और लंबे समय से एक गंभीर बीमारी मोटर न्यूरोन डिजीज (MND) से जूझ रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी नाओमी शीहान ने दी।

खुद लिया बड़ा फैसला

पत्नी नाओमी शीहान ने बताया कि माइकल ने बेलफास्ट (नॉर्थ आयरलैंड) के एक हॉस्पिस सेंटर में अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच शांति से अंतिम सांस ली। माइकल की हालत काफी खराब हो चुकी थी और वे व्हीलचेयर पर आ गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें ट्रेकियोस्टॉमी (गले में छेद करके सांस लेने की प्रक्रिया) कराने की सलाह दी थी, लेकिन माइकल ने यह इलाज करवाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन के बाद लंबा समय अस्पताल में बिताना पड़ सकता है और वे अपनी बाकी जिंदगी ऐसे नहीं बिताना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बिना इस प्रक्रिया के ही जिंदगी जीने का फैसला किया।

बीमारी से लंबी लड़ाई

माइकल पिछले 3 साल से MND जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे शरीर के मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं। उन्होंने अपने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि डॉक्टरों के अनुसार उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा था, लेकिन फिर भी वे उम्मीद नहीं छोड़ रहे थे।

इलाज के लिए लोगों ने की मदद

इलाज के लिए माइकल ने पब्लिक से आर्थिक मदद भी ली थी। एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों ने उन्हें सहयोग दिया। उन्होंने अपने फैंस और मदद करने वालों का दिल से धन्यवाद भी किया था। उन्होंने कहा था कि भले ही वे बड़ा इलाज नहीं करवा रहे, लेकिन यह पैसा उनके जीवन के आखिरी समय में बेहतर देखभाल के लिए काम आएगा।

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से मिली पहचान

माइकल पैट्रिक ने Game of Thrones के सीजन 6 के एक एपिसोड में वाइल्डलिंग का छोटा लेकिन यादगार किरदार निभाया था। इसके अलावा वे एक अच्छे नाटककार भी थे। उन्होंने अपने मशहूर नाटक “My Right Foot” में अपनी बीमारी और उससे जुड़ी भावनाओं को भी दिखाया था।

कैसे थे माइकल?

जो लोग उन्हें जानते थे, उनका कहना है कि माइकल सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि बहुत दयालु और मजाकिया इंसान भी थे। बीमारी के बावजूद उन्होंने अपने काम और दोस्तों से दूरी नहीं बनाई और आखिरी समय तक जिंदगी को जीने की कोशिश करते रहे।

Exit mobile version