Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ganesh Acharyaने अपनी अगली फिल्म “सिर्फ तुम” की घोषणा की, Deepak Shivdasani करेंगे निर्देशन

January 14, 2025

Ganesh Acharyaने अपनी अगली फिल्म “सिर्फ तुम” की घोषणा की, Deepak Shivdasani करेंगे निर्देशन

मुंबई: विधि आचार्य का V2S प्रोडक्शन गणेश आचार्य द्वारा प्रस्तुत आगामी फिल्म “सिर्फ तुम” की घोषणा करते हुए रोमांचित है, जिसे दिग्गज और प्रशंसित दीपक शिवदासानी ने लिखा और निर्देशित किया है। दीपक को “बागी”, “गोपी किशन”,”भाई” और “कृष्णा” जैसी लोकप्रिय फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में सिडनी और ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी।

“सिर्फ तुम” एक अनोखी प्रेम कहानी होने का वादा करती है, जो अपने इमोशनल टच और क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग कहने से दर्शकों को मोहित कर लेगी। “सिर्फ तुम” के पोस्टर में एक लड़के और लड़की का एक हृदयस्पर्शी स्केच है, जो एक कलम पकड़े हुए है, जो इमोशन और क्रिएटिविटी से भरी कहानी का संकेत देता है। इस दिलचस्प विजुअल ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच उत्सुकता और उत्साह जगा दिया है।

हालांकि, कलाकारों के बारे में अभी भी रहस्य बना हुआ है लेकिन इस कहानी को जीवंत करने वाले प्रतिभाशाली अभिनेताओं के बारे में जानने के लिए उत्सुकता बढ़ रही है। फिल्म की अनूठी कहानी और एग्जीक्यूटिव प्रड्यूसर के रूप में सौंदर्य आचार्य के साथ गणेश आचार्य और दीपक शिवदासानी के बीच कोलैबोरेशन से एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने की उम्मीद है, जो दर्शकों को पसंद आएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GA (@ganeshacharyaa)

ये भी पढ़ें: अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें